{"_id":"5ec3f93fd2dbf707f14c3055","slug":"two-officers-of-bhuntar-airport-made-a-sanitation-pumping-machine-made-from-junk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर एयरपोर्ट के दो अफसरों ने कबाड़ से बना दी सैनिटाइजेशन पंपिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर एयरपोर्ट के दो अफसरों ने कबाड़ से बना दी सैनिटाइजेशन पंपिंग मशीन
Tue, 19 May 2020 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
हेवी ड्यूटी पंपिंग मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही भुंतर एयरपोर्ट में विमानों की आवाजाही बंद है, लेकिन यहां के कर्मचारी और अधिकारी कोरोना से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। यहां कार्यरत विद्युत अनुभाग के इंचार्ज नरेश कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने हेवी ड्यूटी पंपिंग मशीन बनाई है। पहले मशीन की आवश्यक क्षमता और डिजाइन तैयार किया। इसके बाद उसमें लगने वाले उपकरणों का एक खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
मनोज कुमार ने पुराने खराब पड़े सामान और कबाड़ से जुगाड़ करके एक हेवी ड्यूटी सैनिटाइजेशन पंपिंग मशीन का निर्माण किया। इस पंपिंग मशीन से सैनिटाइजेशन मिश्रण की फॉगिंग लगभग 25 फीट तक है। दोनों ने मात्र एक हजार की राशि खर्च कर इसे तैयार किया। विमानपत्तन निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया गया कि अगर आवश्यकता हुई तो इस मशीन का सामुदायिक प्रयोग भी किया जा सकता है। कहा कि कोरोना वायरस के दौरान हवाई अड्डे के कर्मचारी और अधिकारियों के योगदान प्रशंसनीय है और उन्हें पुरस्कृत किए जाने मुख्यालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन