फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two new judges took oath of office and secrecy in Himachal High Court

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Mon, 06 Oct 2025 05:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 05:31 PM IST
सार

प्रदेश उच्च न्यायालय में मंगलवार को दो नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Two new judges took oath of office and secrecy in Himachal High Court
हाईकोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को सोमवार को दो नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया ने बतौर न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाईकोर्ट में अब मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों की कुल संख्या 13 हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 15 सितंबर को जियालाल और रोमेश को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति ने कॉलेजियम के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में आयोजित शपथ समारोह में न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, न्यायाधीश सुशील कुकरेजा, न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह, न्यायाधीश रंजन शर्मा और न्यायाधीश राकेश कैंथला भी उपस्थित रहे। रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति वारंट को पढ़कर सुनाया। न्यायाधीश जियालाल का जन्म 20 अगस्त 1969 को हुआ। उन्होंने 1994 में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार गोयल के चैंबर में प्रैक्टिस शुरू की। न्यायाधीश रोमेश का जन्म 7 मई 1974 को हुआ था और उन्होंने 1999 में अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता जीडी वर्मा के मार्गदर्शन में कानूनी प्रैक्टिस शुरू की।
विज्ञापन


दोनों कानून की सभी शाखाओं में विशेषज्ञता रखते हैं। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके गोयल, न्यायमूर्ति केसी सूद, न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति वीके शर्मा, न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश और नव नियुक्त न्यायाधीशों के रिश्तेदार व परिजन मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रतन, बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष लवनीश कंवर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हमेंद्र सिंह चंदेल और भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा के साथ उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के रजिस्ट्रार और कर्मचारी सहित अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed