{"_id":"5e06fbda8ebc3e881f4dc9c3","slug":"two-nepali-women-arrested-with-fifteen-kilogram-charas-in-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलो चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, नेपाल से लेकर आईं खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 किलो चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, नेपाल से लेकर आईं खेप
Sat, 28 Dec 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नेपाल से मणिकर्ण लाई गई 15 किलो चरस की खेप के साथ दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप को कसोल में बेचने की तैयारी में थीं। दोनों महिलाओं ने चरस कपड़ों के अंदर शरीर से बांधकर रखी थी, जिससे कोई इन पर शक न कर सके। कुल्लू पुलिस की ओर से इस वर्ष एक ही मामले में पकड़ी गई यह चरस की सबसे अधिक खेप है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दो नेपाली महिलाएं पार्वती घाटी में नशे की बड़ी खेप लेकर आ रही हैं। पुलिस ने महिलाओं को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करना शुरू किया। शुक्रवार को दोनों हरिद्वार से भुंतर पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां एक हजार रुपये भाड़े पर एक टैक्सी मणिकर्ण के लिए बुक की। मणिकर्ण में पंजाबी चूल्हा नामक जगह के पास पहुंचीं तो एएसआई भूप सिंह, हेड कांस्टेेबल संजय कुमार, एलएचसी मुरलीधर, कांस्टेबल मनोज, होमगार्ड हेमराज, एलसी नंदिनी और वर्षा की टीम ने टैक्सी को रात पौने दो बजे रोका।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान महिला श्रेया थापा (26), कपिलवस्तु, लुंबिनी (नेपाल) से दस किलो 190 ग्राम, विशुन कला (32), कपिलवस्तु, लुंबिनी (नेपाल) से पांच किलो 212 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि पिछले दो माह में मणिकर्ण घाटी में करीब डेढ़ दर्जन एनडीपीएस के मामले दर्ज किए गए हैं।
चरस की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मणिकर्ण में 15 किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह एक केस में पकड़ी गई वर्ष 2019 की सबसे बड़ी खेप है। आरोपी महिलाएं नेपाल से नशे की खेप लाई थीं। इसे कसोल में बेचा जाना था।