{"_id":"5e26ee1a8ebc3e4adf77c43a","slug":"two-lakh-employees-kept-eyes-on-himachal-govt-for-seventh-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्यत्व दिवस: हिमाचल के पौने दो लाख कर्मचारियों की सरकार पर टिकीं नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्यत्व दिवस: हिमाचल के पौने दो लाख कर्मचारियों की सरकार पर टिकीं नजरें
Wed, 22 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हिमाचल के पौने दो लाख सरकारी कर्मचारियों की सरकार पर आस है कि इस बार सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा करेगी। अभी तक प्रदेश के कर्मचारियों संशोधित वेतनमान नहीं दिया गया है और प्रदेश के कर्मचारियों के हाथ मायूसी लगी है। मौजूदा सरकार कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के बदले अभी अंतरिम राहत के साथ वेतन दे रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतनमान दिया जाए। प्रदेश में कर्मचारियों को पंजाब सरकार के वेतनमान ही दिए जाते हैं। पंजाब सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को संशोधन वेतनमान नहीं दिए हैं। इस कारण से प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी जयराम सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ सरकार से कें द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहा है। महासंघ चाहता है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों को सरकार से उम्मीद है कि इस बार पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन