फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two laborers killed their fellow, case of murder registered

Shimla News: दो मजदूरों ने साथी को उतारा मौत के घाट, हत्या का केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

शिमला जिले में पुलिस चौकी फागू के तहत आने वाले जगोड़ा गांव में दो मजदूरों ने अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two laborers killed their fellow, case of murder registered
मजदूर की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस चौकी फागू के तहत आने वाले जगोड़ा गांव में दो मजदूरों ने अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की। अजय ठाकुर निवासी करियाल, डाकघर चियोग, तहसील ठियोग के बयान पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में अजय ने बताया कि उसने जगोड़ा गांव स्थित अपनी दोगरी की जमीन में काम करने के लिए तीन मजदूरों को रखा था। 26 जुलाई को अजय ने सूरज वर्मा गांव थनेल, डाकघर गनाव, तहसील नारायणी (उत्तर प्रदेश), बादल उर्फ कालिया, पुत्र रिजल ऋषि, गांव श्रीपुर, डाकघर, धमदा, तहसील व थाना भवानीपुर बिहार और तीसरे व्यक्ति राणा (52) को अपनी जमीन दिखाई।

विज्ञापन


उसने उन्हें काम करने के लिए औजार और खाने के लिए राशन भी दिया। इसके बाद वह घर आ गया। तीन अगस्त को अपनी दोगरी में गया और देखा कि तीनों मजदूर वहां नहीं हैं। रसोई में खून के धब्बे थे। सोचा कि आपस में लड़ने के बाद मजदूर कहीं और काम करने के लिए निकल गए। बीते दिन जब अजय सुबह दोगरी पहुंचा तो उसके चाचा ने कहा कि शायद कोई मरा हुआ जानवर मजदूरों ने फेंक दिया है, जिस कारण बहुत बदबू आ रही है। इसके बाद अजय घर के नीचे नाले की ओर गया तो देखा कि यहां एक व्यक्ति का शव पड़ा है। अजय ने पुलिस चौकी फागू को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूरज और बादल ने अपने तीसरे साथी को मारकर उसका शव नाले में फेंक दिया और खुद पंजाब के किरतपुर की ओर निकल गए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि सेब सीजन के चलते बाहरी राज्यों से बहुत से मजदूर काम करने के लिए प्रदेश में आते हैं, लेकिन लोग इसकी सूचना पुलिस को देना उचित नहीं समझते, जो दंडनीय अपराध है। उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed