फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two laborers died due to landslide, accident happened in Gahar village in Kasauli.

Himachal: कसौली के गाहर में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Tue, 05 Mar 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

 सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गुल्हाडी के गाहर गांव में सोमवार रात दो मजदूरों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Two laborers died due to landslide, accident happened in Gahar village in Kasauli.
ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गुल्हाडी के गाहर गांव में सोमवार रात दो मजदूरों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में निजी कंपनी भवन का निर्माण कर रही थी, दोनों मजदूर उसमें काम करते थे। निर्माण कार्य से ठीक नीचे दाेनों झोपड़ी में रहते थे। बारिश के दौरान रात को करीब 12 बजे भूस्खलन से पहाड़ी का मलबा झोपड़ी पर गिर गया। इससे दोनों मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू हुआ। मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों मजदूरों को निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुखारी मुखिया और बेस मुखिया दोनों निवासी खैराघाटी, खैरी, थाना बजरिया, ईस्ट चंपारण बिहार के रूप में हुई है। दोनों मजदूर चार दिन पहले ही काम करने गाहर गांव आए थे। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। अगली छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed