{"_id":"5db67c818ebc3e93d33e84b9","slug":"two-killed-in-truck-accident-on-manali-leh-road-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-लेह मार्ग पर राहनीनाला में लुढ़का ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-लेह मार्ग पर राहनीनाला में लुढ़का ट्रक, दो की मौत
Mon, 28 Oct 2019 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Oct 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर रविवार तड़के राहनीनाला के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। मनाली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक सरिया लेकर रविवार को मनाली से चंबा के पांगी के लिए निकला था। तड़के करीब चार बजे जैसे ही ट्रक रोहतांग दर्रा के साथ लगते मढ़ी स्थित राहनीनाला के पास पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
सड़क से करीब 120 मीटर नीचे गिरे ट्रक की सूचना मिलने पर मनाली पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे में मृतकों की पहचान ट्रक चालक टिकेश कुमार (24) पुत्र उमा दत्त निवासी जूंगी, करसोग, जिला मंडी तथा दिनेश भारद्वाज (48) पुत्र भगत राम भारद्वाज, निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन 27 अक्तूबर को हुए इस हादसे ने दो परिवारों को ताउम्र का जख्म दे दिया है। एक ओर जहां रविवार को देश व प्रदेशभर में दिवाली को लेकर खुशियां मनाई जा रही थी, वहीं हादसे से दो परिवारों में मातम छाया रहा।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसे के मृतकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को इसकी सूचना दे दी थी। परिजनों के मनाली पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शवों को सौंप दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।