फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two killed in car accident in padhar mandi himachal pradesh

Mandi Accident: सड़क से गिरते ही कार में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

Thu, 02 Mar 2023 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

सड़क से नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि, गंभीर रूप से घायल पदम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे।

विज्ञापन
Two killed in car accident in padhar mandi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला मंडी के पधर क्षेत्र के दमले गांव में हादसे का शिकार होने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के समय वह वाहन से छिटक कर बाहर गिर गया था। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसा बीती बुधवार रात को करीब 11:15 बजे हुआ। उधर, दोनों मृतकों के शवों का जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन


हादसे का कारण तेजरफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पधर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे तीन लोग पधर में लेंटर डालकर कार से दमेला जा रहे थे। दमेला के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गया। हादसे के समय पदम सिंह पुत्र दौलत रात निवासी चाह कार से छिटक कर बाहर गिर गया। हादसे में पदम सिंह गंभीर रूप से घायल है। चालक चुनी लाल पुत्र सुरेंद्र निवासी सजेहड़ और भवान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सजेहड़ कार के साथ नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि, गंभीर रूप से घायल पदम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल और शवों को निकाला। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला तेजरफ्तारी से गाड़ी चलाने का है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed