{"_id":"5ec24ef28ebc3e90625213a3","slug":"two-killed-in-accident-as-vehicle-falls-into-gorge-in-ronhat-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की सब्जी से लदी पिकअप, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की सब्जी से लदी पिकअप, दो युवकों की मौत
Mon, 18 May 2020 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोनहाट से शिमला के ठियोग जा रही सब्जी से लदी एक पिकअप रविवार देर रात खाई में लुढ़क गई। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात को हुए हादसे का पता सुबह ही चल पाया। घास पत्ती लेने के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब 12 बजे के ग्रामीणों की सब्जी (फ्रांसबीन) लेकर पिकअप रोनहाट से ठियोग की तरफ जा रही थी। रोनहाट से करीब 4 किलोमीटर दूर धाऊ की धार नमक स्थान पर चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सोमवार सुबह मवेशियों के लिए घास पत्ती लेने गए लोगों ने जब नाले में गिरी गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अमित कुमार (27) पुत्र कुंदन सिंह निवासी कठोला उप तहसील रोनहाट और कृष्ण (29) पुत्र चत्तर सिंह निवासी रोनहाट के रूप में हुई है। नायब तहसीलदार जय राम शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी की गई है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं रहा वंश को चलाने वाला चिराग
रोनहाट निवासी कृष्ण कुमार परिवार इकलौता बेटा था। उसके परिजन पहले गुजर गए हैं। उनके वंश का यह आखिरी चिराग भी हादसे का शिकार हो गया। कृष्ण कुमार को मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार को मुखाग्नि देने के लिए सगे संबंधी आगे आए हैं।