फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two Killed After Bike Falls into Ravi River in chamba Himachal Pradesh

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे दोनों युवक सीधे रावी नदी के तट पर जा गिरे जबकि बाइक सड़क पर ही पड़ी रह गई।

विज्ञापन
Two Killed After Bike Falls into Ravi River in chamba Himachal Pradesh
घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) पर बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। विकास कुमार निवासी गांव मरौथा पंचायत लोथल और सचिन कुमार निवासी गांव तगैलथा पंचायत सुनारा दोनों बाइक पर सवार होकर ऑनलाइन मंगवाए सामान की होम डिलीवरी करने गरोला से धरवाला की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों ढ़कोग के पास पहुंचे तो उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे दोनों युवक सीधे रावी नदी के तट पर जा गिरे जबकि बाइक सड़क पर ही पड़ी रह गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग युवकों की मदद के लिए रावी तट में उतर गए। इससे पहले कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉक्टर जनक राज तथा जिप सदस्य अनिल ढकोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को युवकों के परिजनों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव रावी तट से निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाए। यहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की फौरी मदद दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed