{"_id":"5f44c5169fc7ce61016c0ed5","slug":"two-itbp-jawans-missing-after-jeep-fell-into-sutlej-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में आईटीबीपी की जीप सतलुज में गिरी, चालक और राइफलमैन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में आईटीबीपी की जीप सतलुज में गिरी, चालक और राइफलमैन लापता
Tue, 25 Aug 2020 07:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सतलुज में गिरी आईटीबीपी की जीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-5 पर स्पीलो में श्रीमति ढांक के पास आईटीबीपी की जीपी दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में जीप चालक और एक राइफलमैन पानी के तेज बहाव में बहने से लापता हो गए। पुलिस, ग्रामीण और आईटीबीपी के जवान दोनों लोगों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी की जीप (सीएच 01जी ए 5408) जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
पूह खंड के स्पीलो में श्रीमति ढांक के पास एनएच-5 पर चालक के अचानक नियंत्रण खोने से जीप सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए सतलुज नदी में जा गिरी। जीप में चालक प्रदीप चंदेल (29), गांव बटोली, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर और राइफलमैन निम्मा दंडुप (अरुणाचल) सवार थे। हादसे के बाद दोनों लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्पीलो और पूह से स्थानीय लोग, पुलिस दल और आईटीबीपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों की तलाश में जुट गए हैं। घटनास्थल पर एक जवान की रायफल, पर्स और कुछ निजी सामान मिला है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। लापता जवानों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन