{"_id":"643f9dbc7243c252eb04cbf5","slug":"two-girls-arrested-from-hotel-in-kangra-in-brothel-operating-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: निजी होटल से देह व्यापार के आरोप में दो युवतियां पकड़ीं, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: निजी होटल से देह व्यापार के आरोप में दो युवतियां पकड़ीं, मामला दर्ज
Wed, 19 Apr 2023 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:23 PM IST
सार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजा का तालाब स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। देह व्यापारी युवा लड़कियों को ग्राहकों की मांग पर उन्हें उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस जिला नूरपुर के तहत सोमवार देर रात पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जिला पुलिस नूरपुर और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम जसूर में नाके पर थे। ऐसे में जिला पुलिस नूरपुर को एक गुप्त सूचना मिली कि राजा का तालाब स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। देह व्यापारी युवा लड़कियों को ग्राहकों की मांग पर उन्हें उपलब्ध कराते हैं और इसके बदले में 1,300 से छह हजार तक की रकम वसूल करते हैं।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र की ओर से एक टीम गठित की गई। इसमें दो नकली ग्राहक और स्वतंत्र गवाह तैयार किए गए। इस दौरान जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो वहां से दो पीड़ित लड़कियों को पकड़ा गया। साथ ही आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की गई। जिला पुलिस नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन