फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two FIRs against NHPC management for releasing water from the dam without informing, body of a tourist recover

Kullu: बांध से बिना सूचना पानी छोड़ने के मामले में एनएचपीसी प्रबंधन पर दो एफआईआर, एक पर्यटक का शव बरामद

Sat, 24 May 2025 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 May 2025 10:51 AM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के बरशैणी से बांध का पानी बिना सूचना के छोड़ने पर एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-तीन प्रबंधन के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
Two FIRs against NHPC management for releasing water from the dam without informing, body of a tourist recover
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बरशैणी से बांध का पानी बिना सूचना के छोड़ने पर एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-तीन प्रबंधन के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पुलिस ने घटना के तुंरत बाद दर्ज कर दिया था। इसमें पुलिस ने प्रोजेक्ट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी एसपी कुल्लू को एक शिकायत पत्र देकर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने विधायक की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


सुंदर ठाकुर की ओर से पुलिस को दी शिकायत में दो पर्यटकों के बह जाने के लिए परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत में विधायक ने परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बांध सुरक्षा नियम, आपदा प्रबंधन नियमों की अवहेलना की है। पानी छोड़ने के दौरान किसी तरह का न तो सायरन बजाया गया है और न ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन के साथ साथ लोगों को इसकी सूचना दी गई। जिस कारण बांध से छोडे़ गए पानी में दो व्यक्ति बह गए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2023 में भी सैंज बाजार में दर्जनों मकान, दुकानें भी एनएचपीसी की लापरवाही के कारण बही थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

एक पर्यटक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
 पार्वती नदी में बहे एक पर्यटक का शव कसोल के छलाल पुल के समीप बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। प्रशांत चौरसिया, निवासी उत्तर प्रदेश के परिजन भी शाम को कुल्लू पहुंच गए हैं। दूसरे पर्यटक की तलाश के लिए पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। एडीसी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed