फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Dubai-based companies will set up electric bus assembly units in Himachal employment to 10 thousand

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों की यूनिट लगाएंगी दुबई की दो कंपनियां, 10 हजार को रोजगार

Thu, 03 Dec 2020 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Two Dubai-based companies will set up electric bus assembly units in Himachal employment to 10 thousand
इलेक्ट्रिक बस(फाइल)

दुबई की दो कंपनियां ग्लोबल ड्रीम और क्रैंग्स मिलकर हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों की असेंबलिंग की यूनिट लगाएगी। धर्मशाला में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दोनों कंपनियों ने सरकार के साथ एमओयू साइन किया था। प्लांट तीन हजार करोड़ से स्थापित होगा और इसमें प्रदेश के करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे हिमाचल हर साल करोड़ों रुपये का कार्बन क्रेडिट भी हासिल कर पाएगा। कंपनियां एचआरटीसी के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों को भी इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेंगी।

विज्ञापन


यूनिट स्थापित करने के लिए नालागढ़ या कालाअंब में करीब 200 एकड़ जमीन तलाश की जा रही है। सरकार ने कंपनी के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि कंपनियों को उत्पादन शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों से तत्काल अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। प्रोजेक्ट को सिंगल विंडो के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। कंपनी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की है और उनको यह प्रोजेक्ट अतिशीघ्र आरंभ करने का विश्वास दिलाया है। 
विज्ञापन

ग्लोबल ड्रीम्स कंपनी के चेयरमैनआर के मुंजाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति हिमाचल पथ परिवहन निगम और देश के अन्य राज्यों को भी की जाएगी। अभी तक कंपनी की देश के किसी भी क्षेत्र में यूनिट नहीं है। हिमाचल पहला राज्य होगा, जहां यह यूनिट लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed