फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two devotees from Punjab who went on Mani Mahesh Yatra died,

Himachal News: मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

Mon, 25 Aug 2025 12:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

कमल कुंड से रेस्क्यू किए गए पठानकोट के जिला सुजानपुर के अमन(18) ने  गौरीकुंड में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे श्रद्धालु पठानकोट के रोहित(18) की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है।

विज्ञापन
Two devotees from Punjab who went on Mani Mahesh Yatra died,
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के पठानकोट के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवों को भरमौर लाया जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू किए गए पठानकोट के जिला सुजानपुर के अमन(18) ने  गौरीकुंड में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे श्रद्धालु पठानकोट के रोहित(18) की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है। शव को माउंट ट्रेनिंग व एनडीआरएफ की टीम की ओर से भरमौर लाया गया। घटना की पुष्टि एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कल से ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं से सुरक्षा की दृष्टि के मध्यनजर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के लिए कह दिया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे कलसूंई जांगी और दुर्गेठी में बंद है। इस वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील प्रशासन की ओर से की गई है। जब तक मौसम में सुधार नहीं होता है यात्रा पर अस्थायी तौर से रोक रहेगी। 

विज्ञापन

भारी बारिश के बीच मणिमहेश झील की तरफ निकले 250 श्रद्धालु
लगातार खराब मौसम के बीच सोमवार को लाहौल की तरफ से करीब 250 श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। लेकिन बर्फबारी व बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा स्थगित करने की अपील की। यात्रा को लेकर अंतिम निर्णय जोबरंग गांव में होने वाली देव खेल से होगा। बताया जा रहा है कि यात्रा के रास्ते में आने वाले कुगती दर्रा में लगभग आधा फीट बर्फबारी हुई है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह कड़ी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मणिमहेश यात्रा में दो लोगों की माैत पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान दो लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है और जम्मू-कश्मीर के पठानकोट और डोडा के जिला आयुक्तों से भी अनुरोध किया गया है कि वे तीर्थयात्रियों को अपने जिलों में ही रोकें और मौसम सामान्य होने तक जारी सलाह का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed