{"_id":"642ae305a9152737ad00e149","slug":"two-day-old-newborn-found-in-a-private-bus-police-got-her-admitted-to-the-hospital-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निजी बस में छोड़ दी दो दिन की नवजात, पुलिस ने अस्पताल में करवाई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निजी बस में छोड़ दी दो दिन की नवजात, पुलिस ने अस्पताल में करवाई भर्ती
Mon, 03 Apr 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:01 PM IST
सार
दो दिन की नवजात बच्ची कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही एक निजी बस में मिली। बस में बच्ची के होने का पता बजौरा के समीप चला। इसके बाद बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नवजात(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। सोमवार को दो दिन की नवजात बच्ची कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही एक निजी बस में मिली। बस में बच्ची के होने का पता बजौरा के समीप चला। इसके बाद बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में नवजात को अकेला छोड़कर निर्दयी जा चुके थे। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया, पहले बच्ची को तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया। जहां से उसे कुल्लू अस्पताल भेजा गया। बच्ची को कुल्लू अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला दोपहर बाद का है जब कुल्लू से मंडी के लिए एक निजी बस निकली थी। बस कुल्लू बस स्टैंड से सवारियों से भरी थी। बस सवारियों को चढ़ाते और उतारते हुए भुंतर बस अड्डे में भी पहुंची। भुंतर बस अड्डे में भी कुछ सवारियां उतरीं जबकि कुछ मंडी के लिए चढ़ी। बच्ची को कंबल में लपेटकर रखा गया था। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि बस में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से यह पता लगाना मुश्किल है कि बस में कौन सवारी नवजात के साथ बैठी थी।
विज्ञापन
परिचालक के लिए भी हर सवारी की शक्ल पहचाना काफी मुश्किल रहती है। ऐसे में पुलिस के लिए इस पहेली को सुलझाना भी आसान नहीं होगा। गौर रहे कि कुछ समय पहले कुल्लू के हनुमानी बाग में एक नवजात बच्ची कचरे के ढेर में मिली थी। इस बच्ची को किसने कचरे में ढेर में फेंका था, इसका अभी तक भी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि निजी बस में नवजात बच्ची मिली है उसे कुल्लू अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन