फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   twenty thousand crore second ground breaking ceremony in Delhi Industries Minister Bikram Singh Thakur Press Conference In Peterhoff Shimla

हिमाचल: दिसंबर में होगी बीस हजार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
सार

उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में 706 एमओयू साइन हुए थे। 13 हजार करोड़ की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। अब दूसरी सेरेमनी की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
twenty thousand crore second ground breaking ceremony in Delhi  Industries Minister Bikram Singh Thakur Press Conference In Peterhoff Shimla
पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता करते उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार दिसंबर में बीस हजार करोड़ की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिमला या धर्मशाला बुलाने की तैयारी शुरू है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जल्द स्थान और तारीख तय कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को दिल्ली में इन्वेस्टर्स मीट समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें दस हजार करोड़ के एमओयू साइन किए जाएंगे।

विज्ञापन


पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता में उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में 706 एमओयू साइन हुए थे। 13 हजार करोड़ की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। अब दूसरी सेरेमनी की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें बुलाया जाएगा। 5 दिसंबर को दिल्ली में इन्वेस्टर्स मीट समारोह में रक्षा मंत्रालय सहित इथेनॉल और मेडिकल डिवाइस को लेकर एमओयू होंगे। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क की प्रदेश को जल्द सौगात मिलेगी। मामला अंतिम चरण में है। ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और नालागढ़ में भूमि उपलब्ध है। 
विज्ञापन


विशेष रियायतें देने के लिए बनाई तीन श्रेणियां
उद्योग मंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को और अधिक रियायतें दी जाएंगी। इसके लिए उद्योगों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में 500 करोड़ का निवेश करने वाले और 300 लोगों को रोजगार देने वाले, दूसरी श्रेणी में 300 करोड़ के निवेश के साथ 250 लोगों को रोजगार और तीसरी श्रेणी में 150 करोड़ के निवेश के साथ 100 लोगों को रोजगार देने वालों को विशेष छूट मिलेगी। सभी उद्योगों में 80 फीसदी हिमाचल के लोगों को रोजगार देने की शर्त लगाई गई है। विशेष प्रोत्साहन लेने के लिए उद्योगों को अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष आवेदन करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाहलीवाल और परवाणू में बनेंगे उद्योग क्लस्टर
उद्योग मंत्री ने बताया कि जिला ऊना के टाहलीवाल और परवाणू में क्लस्टर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। टाहलीवाल में जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर के लिए 17.32 करोड़ और परवाणू में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ खर्च होंगे।


न्यूनतम बस किराया सात रुपये से कम करने पर विचार
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि न्यूनतम बस किराया सात रुपये से कम करने पर विचार किया जाएगा। कोरोना संकट में एचआरटीसी को भारी नुकसान हुआ है। निगम का घाटा एक हजार करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार निगम को लगातार वित्तीय मदद दे रही है। पीस मील वर्करों की मांगों को दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed