फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck Operator Union's decision: Freight increased by two rupees per kilometer in Sirmaur

महंगाई की डोज: सिरमौर और बीबीएन ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया मालभाड़ा, जानें नईं दरें

Tue, 29 Mar 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)/बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 09:58 PM IST
सार

अब बीबीएन व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है। मंगलवार को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक में प्रति किलोमीटर दो रुपये मालभाड़ा बढ़ाने का संयुक्त रूप से फैसला लिया गया। नया बढ़ा मालभाड़ा 30 मार्च से ही लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Truck Operator Union's decision: Freight increased by two rupees per kilometer in Sirmaur
मालभाड़ा बढ़ाया। - फोटो : अमर उजालाtruck shimla

विस्तार

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले सीमेंट, सरिया और बिजली के तारों के दाम बढ़ गए, वहीं अब बीबीएन व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है। मंगलवार को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक में प्रति किलोमीटर दो रुपये मालभाड़ा बढ़ाने का संयुक्त रूप से फैसला लिया गया। नया बढ़ा मालभाड़ा 30 मार्च से ही लागू हो जाएगा। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पास 1350 से अधिक छोटे-बड़े मालवाहक वाहन हैं, जो पांवटा साहिब में उद्योगों का सारा तैयार माल देश के कोने-कोने में पहुंचाते हैं। साथ ही सैकड़ों स्थानीय इकाइयों के लिए कच्चा माल पांवटा तक लाते हैं। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत नागरा ने मालभाड़ा बढ़ाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


उधर, बीबीएन ट्रक यूनियन ने भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। एक सप्ताह में डीजल के दाम करीब 4 रुपये बढ़े चुके हैं। इसके चलते यूनियन ने 1 रुपये 40 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ाया है। डीजल के दाम 90 रुपये पार कर गए हैं। अब दिल्ली एयरपोर्ट पर 11 टन माल पहुंचाने के लिए बद्दी से 19 हजार 144 रुपये किराया वसूला जाएगा। यूनियन ने बीबीएन के उद्योग संघ के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत एक रुपये डीजल के दाम बढ़ते हैं तो भाड़ा 35 पैसे बढ़ जाएगा, वहीं अगर दाम कम होते हैं तो 35 पैसे कम हो जाएगा। सौ किमी पर एक सौ चालीस रुपये भाड़ा बढ गया है। भाड़ा बढ़ने से इसका सीधा असर उत्पादन लागत पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे अब कच्चे माल के साथ-साथ बद्दी में तैयार होने वाली दवाओं और अन्य सामान की कीमतें भी बढ़ने के आसार हैं। बीबीएन में दस हजार से अधिक ट्रक यूनियन में लगे हैं। यहां से पूरे देश में सामान सप्लाई होता है। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने बताया कि पिछले सात दिन से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में भाड़ा बढ़ाया गया है। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से भाड़ा बढ़ना लाजिमी है। इसके अलावा बाहर से आने वाले कच्चे माल और यहां से जाने वाले तैयार माल पर भी इसका अया पड़ेगा। भाड़ा बढ़ने से जहां कच्चा माल महंगा आएगा, वहीं यहां से तैयार माल भी महंगा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होगा नया मालभाड़ा 
स्टेशन का नाम    पुराना भाड़ा    नया भाड़ा 

बंगलूरू              100400          108800
कोलकाता           70950             74350
मुंबई                   68500           71900
अहमदाबाद         50150            52750
दिल्ली                 17150           17700

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed