फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Truck laden with cement falls into Ravi river on Chamba-Bharmaur National Highway, driver dies

Chamba News: चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर सीमेंट से लदा ट्रक रावी नदी में गिरा, चालक की माैत

Fri, 10 May 2024 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2024 11:38 AM IST
सार

रावी नदी में ट्रक गिरा देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Truck laden with cement falls into Ravi river on Chamba-Bharmaur National Highway, driver dies
रावी नदी में गिरा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर कंपनी का सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योग राज पुत्र धनी राम निवासी गांव तराला चंबा के रूप में हुई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कंपनी का सीमेंट से भरा ट्रक चंबा से खड़ामुख की तरफ जा रहा था। ढकोग बाजार के पीछे पहुंचने पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। लेकिन ट्रक गिरने का किसी को कोई सुराग नहीं लगा। अल सुबह जब लोगों ने रावी नदी में ट्रक गिरा देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed