फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpmc market intervention scheme: truck carriage rates announced for apple season in himachal pradesh

मंडी मध्यस्थता योजना में 5 से 35 रुपये तक कम हुईं सेब ढुलाई की दरें

Tue, 27 Jul 2021 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 12:48 PM IST
सार

एचपीएमसी ने प्रदेश के सेब उत्पादक इलाकों को आठ सेक्टरों में बांटा हैं। इन क्षेत्रों से परवाणू के लिए एमआईएस में खरीदे सेब की ढुलाई होनी है।

विज्ञापन
hpmc market intervention scheme: truck carriage rates announced for apple season in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर से चालू सीजन में मंडी मध्यस्थता योजना में खरीदे जाने वाले सेब की ढुलाई के लिए सरकार ने ट्रक भाड़ा निर्धारित कर दिया है। प्रदेश की 17 कंपनियों ने सेब ढुलाई के लिए निविदाएं दी थी। इनमें से सबसे कम रेट देने वाली दो कंपनियों को सेब ढुलाई का काम सौंपा दिया है। कंपनियों के ट्रक परवाणू सेंटर तक सेब की ढुलाई करेंगे। कुछ स्थानों से सेब की ढुलाई के रेट पिछले साल के मुकाबले कम हुए हैं, जबकि कई इलाकों से सेब की ढुलाई की दरें बढ़ी हैं।

विज्ञापन


एचपीएमसी ने प्रदेश के सेब उत्पादक इलाकों को आठ सेक्टरों में बांटा हैं। इन क्षेत्रों से परवाणू के लिए एमआईएस में खरीदे सेब की ढुलाई होनी है। सेब ढुलाई की दरें प्रति क्विंटल के हिसाब के तय की गई हैं। यह सेब बोरियों में खरीदा जाता है। एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना में खरीदे जाने वाले सेब की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। ये दरें चालू सीजन के लिए लागू होंगे। 
विज्ञापन


स्थान       नई दरें          पुरानी
चौपाल से   165 रुपये    170 
गुम्मा-कोटखाई से 158    158
जुब्बल      185            191 
रोहड़ू से     189            228 
कोटगढ़ से   155            179 
ननखड़ी से   155           179 
रामपुर, दलाश से 190    189 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed