{"_id":"644548d980ff73938f0ed069","slug":"trout-angling-contest-varun-bharti-caught-16-inch-long-trout-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता: बंजार के वरुण भारती ने पकड़ी 16 इंच लंबी ट्राउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता: बंजार के वरुण भारती ने पकड़ी 16 इंच लंबी ट्राउट
Sun, 23 Apr 2023 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:34 PM IST
सार
बंजार से संबंध रखने वाले वरुण भारती कैच एंड रिलिज एंगलिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहे। उन्होंने 16 इंच लंबी मछली पकड़ी।
विज्ञापन
16 इंच लंबी ट्राउट।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंगलिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बंजार उपमंडल में ट्राउट कंजर्वेशन एसोसिएशन कुल्लू ने सातवीं कैच एंड रिलीज ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें देशभर के 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने तीर्थन नदी और ब्यास में ट्राउट एंगलिंग की प्रतिभा दिखाई। रविवार को प्रतियोगिता का समापन मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने किया। बंजार से संबंध रखने वाले वरुण भारती कैच एंड रिलिज एंगलिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहे।
विज्ञापन
उन्होंने 16 इंच लंबी मछली पकड़ी। औट के नितीश कुमार ने 14 इंच लंबी मछली पकड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर अशोक रहे। उन्होंने गिनती में सबसे अधिक पांच मछलियां पकड़ीं। विभाग के निदेशक ने एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की। एसोसिएशन और फार्म संचालकों ने निदेशक के समक्ष एंगलिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझाव रखे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता मछलियों को पहले पकड़ा गया और उसके बाद उन्हें पानी में छोड़ दिया गया। ट्राउट कंजर्वेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप कटोच ने कहा कि इस तरह के प्रयास से घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप कंवर, हिमाचल एंगलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी रल्हन, महासचिव कृष्ण संधू, सदस्य यादवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन