फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transfers of employees on DO note in himachal pradesh

Himachal: तबादलों पर रोक के बावजूद मंत्री और विधायक जारी कर रहे डीओ नोट

Mon, 29 May 2023 09:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 09:48 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के एक हजार से ज्यादा डीओ नोट पेंडिंग में हैं।

विज्ञापन
Transfers of employees on DO note in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य तबादलों पर रोक के बावजूद कई मंत्री और विधायक और पार्टी नेताओं की ओर से कर्मचारियों को तबादलों के लिए डीओ नोट जारी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन हजार नोट पेंडिंग हैं। विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादला आदेश जारी हो रहे हैं। शिक्षकों के सबसे ज्यादा नोट कार्यालय में लंबित हैं।

विज्ञापन


इनकी संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के भी एक हजार से ज्यादा डीओ नोट पेंडिंग में हैं। कर्मचारी नेताओं को विश्वास में लेकर मनपसंद स्टेशन चाह रहे हैं। ओएसडी मुख्यमंत्री और प्रधान निजी सचिव के पास भी तबादलों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। मंत्रियों को तबादला करवाने का कारण पूर्व सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रताड़ित करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई है लेकिन प्रतिदिन दर्जनों कर्मचारी अपने तबादलों को लेकर सचिवालय पहुंच रहे हैं। कई नेता भी मंत्रियों के पास जाकर कर्मचारियों की एडजस्टमेंट कराने के डीओ नोट जारी करने की मांग कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को यह पता रहता है कि कौन कर्मचारी, शिक्षक व डाॅक्टर सेवानिवृत्त हो रहा है। ऐसे में यह सीट खाली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed