{"_id":"5edb50958ebc3e90984dc243","slug":"transfer-of-employees-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से एक ही ब्रांच में टिके सचिवालय कर्मियों को बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से एक ही ब्रांच में टिके सचिवालय कर्मियों को बदलने की तैयारी
Sat, 06 Jun 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सचिवालय में एक ही ब्रांच में आठ साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों को फेंटने की तैयारी की जा रही है। सचिवालय के ऐसे सैकड़ों कर्मचारियों की सूची तैयार करने में सचिवालय प्रशासन जोरशोर के साथ जुटा है ताकि कामगाज के ढर्रे में और सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने भी सचिवालय की ब्रांचों में पिछले कई साल से टिके कर्मचारियों को बदलने की कवायद शुरू की थी। इस संबंध में लंबे समय से एक ही ब्रांच में टिके कर्मचारियों को इधर से उधर करने की तैयारी की गई लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। यह मामला ठंडा पड़ गया था। एक ही ब्रांच में कई कर्मचारी कई बार पदोन्नति ले चुके हैं लेकिन उनको दूसरी ब्रांच में नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
कई कर्मचारी इन ब्रांचों में 15-20 साल से टिके हुए हैं। इनको अब दूसरी ब्रांचों में भेजने के लिए सचिवालय प्रशासन दोबारा कसरत करने लगा है। ऐसे कर्मचारियों को फाइल तैयार की जा रही है। देखना यह है कि एक ही ब्रांच में लंबे समय से टिके कर्मचारियों को कब दूसरी ब्रांच में भेजा जाता है।
विज्ञापन