{"_id":"648dadf758c93bca9802ea33","slug":"transfer-of-15-hpps-officers-by-himachal-pradesh-government-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में 14 एचपीएस अधिकारी बदले, भूपिंद्र नेगी होंगे एएसपी सीआईडी सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में 14 एचपीएस अधिकारी बदले, भूपिंद्र नेगी होंगे एएसपी सीआईडी सिक्योरिटी
Sat, 17 Jun 2023 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:57 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी संदीप कुमार भारद्वाज को एसपी राज्य मानवाधिकार आयोग लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने 14 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें एक एसपी, छह एएसपी और सात डीएसपी शामिल हैं। सरकार ने एसपी सीआईडी सिक्योरिटी भागमल को कम्यूनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज शिमला लगाया है। वहीं एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा कुलभूषण वर्मा को विजिलेंस मंडी, एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला भूपेंद्र सिंह नेगी को सीआईडी सिक्योरिटी शिमला, एएसपी पांचवीं आईआरबी धौलाकुंआ बद्री सिंह को विजिलेंस कांगड़ा, एएसपी द्वितीय आईआरबी सकोह शिव राम चौधरी को बिलासपुर, एएसपी विजिलेंस मंडी राज कुमार को पांचवीं आईआरबी बस्सी, एएसपी बिलासपुर राजिंद्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी लीव रिजर्व कांगड़ा राम प्रसाद जसवाल को एसडीपीओ जवाली, डीएसपी लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल निदेशालय ट्रांसपोर्ट अमर सिंह को थर्ड आईआरबी पंडोह, डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा जतिंद्र कुमार को मुख्यालय जिला चंबा, डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा दुष्यंत सरपाल को लीगल एजेंसी/ रोड सेफ्टी सेल निदेशालय ट्रांसपोर्ट, एसडीपीओ जवाली मनोज कुमार को सैकंड आईआरबी सकोह, डीएसपी तृतीय आईआरबी पंडोह लोकेंद्र सिंह को एसडीपीओ पालमपुर और डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबैरी चमन लाल को एसडीआरएफ मंडी लगाया गया है। इसके साथ ही बीते दिनों डीएसपी भूपिंद्र सिंह के जारी तबादला आदेशों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
भारद्वाज होंगे एसपी राज्य मानवाधिकार आयोग
प्रदेश सरकार ने तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी संदीप कुमार भारद्वाज को एसपी राज्य मानवाधिकार आयोग लगाया है। इसके साथ ही 4 इंस्पेक्टर भरत भूषण, निशा कुमारी, संजीव कुमार गौतम और रंजन कुमार को पदोन्नत किया है। एसी टू डीसी कुल्लू लीव रिजर्व दीप्ति मंढोत्रा को भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव पद का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन