फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trains started from 20 September on kalka shimla railway track

Solan News: विश्व धरोहर ट्रैक पर कालका से सोलन तक 20 से चलेंगी ट्रेनें, मालगाड़ी का किया ट्रायल

Sun, 17 Sep 2023 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

मालगाड़ी के जरिये कालका से सोलन तक का ट्रायल रविवार को किया गया है। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। 20 सितंबर तक रेलगाड़ियां चलाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Trains started from 20 September on kalka shimla railway track
बड़ोग स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से ट्रेन चलाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 67 दिन बाद रविवार को मालगाड़ी सलोगड़ा पहुंची। मालगाड़ी के जरिये ट्रैक क्लीयरेंस को लेकर कालका से सलोगड़ा तक ट्रायल भी किया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। अब सोमवार को स्पेशल ट्रेन भी कालका से सोलन की ओर आएगी।

विज्ञापन


इस ट्रेन में तकनीकी और कई बड़े अधिकारियों की टीम भी होगी। यह टीम ट्रैक का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौपेंगी। इसके बाद 20 से कुछ ट्रेनें कालका से सलोगड़ा रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएंगी। नैरोगेज रेललाइन पर इससे पहले रेलगाड़ियों का संचालन पहले चरण में कालका से कोटी तक किया गया था। अब दूसरे चरण में ट्रेन चलाने के लिए ट्रायल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जुलाई में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक में कालका से सोलन के बीच काफी नुकसान हुआ। कई जगहों पर ट्रैक में लगे डंगे टूट गए। जबकि कई जगहों में ट्रैक पर अधिक मात्रा में मलबा और पत्थर आने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ। इसी के साथ कई टकसाल से धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच भी कई जगह लाइन के नीचे बने नाले टूट गए थे। इससे यहां पर ट्रैक हवा में लटक गया था। समरहिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक हवा में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से पूरी तरह से ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी। अब रेलवे बोर्ड की टीम की ओर से सलोगड़ा तक ट्रैक लगभग ठीक कर दिया है। अब तीसरे चरण में युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बारिश के बाद ट्रैक को हुए नुकसान का जायजा पहले भी डीआरएम अंबाला ले चुके है। अब सोलन तक ट्रैक ठीक होने के बाद फिर ट्रैक का मुआयना करेंगे। इस दौरान सोलन तक स्पेशल ट्रेन में आएंंगे। इसके बाद वह शिमला तक सड़क से जाएंगे। हालांकि इस प्लान बदलाव हो सकता है।


मालगाड़ी के जरिये कालका से सोलन तक का ट्रायल रविवार को किया गया है। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। 20 सितंबर तक रेलगाड़ियां चलाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द उच्चाधिकारियों की टीम भी ट्रैक का मुआयना करेगी। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed