फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trained unemployed medical laboratory technician union statement

लैब तकनीशियन भर्ती में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को न दिया जाए मौका: पवन

Sun, 02 Feb 2020 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Trained unemployed medical laboratory technician union statement
सांकेतिक तस्वीर

प्रशिक्षित बेरोजगार मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन संघ ने नई भर्ती में डिप्लोमा धारकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।  संघ के प्रदेश संयोजक पवन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के 674 पद भरने जा रही है। जिसमें जमा दो विज्ञान संकाय की शर्त लगाना और इन पदों के लिए पूरे देश से आवेदन मांगना तर्क संगत नहीं है।

विज्ञापन


यह फैसला प्रदेश के हजारों डिप्लोमा होल्डरों से अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में एससीवीटी संस्थानों में मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन की ट्रेनिंग करने के लिए दसवीं पास योग्यता के आधार पर करवाई गई और अब नौकरी के लिए जमा दो साइंस की शर्त रखना तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के इस फैसले बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियन भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि 2007 अगस्त में वीरभद्र सरकार ने मेडिकल लैब तकनीशियन के 268 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें दसवीं पास योग्यता रखी गई थी तथा दो वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद धूमल सरकार ने इस भर्ती को रद्द कर दिया था, तब लेकर आज तक इन पदों को मर्जी से भरा गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि  जिन्होंने 2008 के पहले मान्यता प्राप्त संस्थानों से मेडिकल लैब तकनीशियन का डिप्लोमा किया है और पैरा मेडिकल काउंसिल में नाम दर्ज है, उनके लिए जमा दो साइंस की शर्त हटाई जाए और दसवीं पास डिप्लोमा होल्डर को नौकरी का मौका दिया जाए। इसके अलावा बाहरी प्रदेश के युवाओं से आवेदन स्वीकार न करें। अगर ऐसा किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed