फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   train service started in himachal two passengers arrived at shimla railway station

हिमाचल: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में अभ्यर्थियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, खाली लौटी

Sun, 06 Sep 2020 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
train service started in himachal two passengers arrived at shimla railway station
- फोटो : ANI

विज्ञापन

एनडीए और नौ सेना अकादमी परीक्षा के लिए रविवार को रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। लेकिन, अभ्यर्थियों ने इस ट्रेन में सफर के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोलन से ट्रेन सुबह 4 : 30 बजे शिमला रवाना हुई और 7 :10 बजे शिमला पहुंची। सोलन से शिमला के लिए ट्रेन में सिर्फ दो यात्रियों ने ही सफर किया। शाम के समय शिमला से सोलन के लिए ट्रेन 6 : 30 बजे रवाना हुई। सोलन लौटते हुए ट्रेन पूरी तरह खाली रही। देर शाम 9 :10 पर ट्रेन सोलन पहुंची।



परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने सोलन और शिमला के बीच ट्रेन में पौने तीन घंटे के सफर के स्थान पर सड़क से बस में डेढ़ घंटे के सफर को तरजीह दी। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और उनके अनुरक्षकों की सुविधा के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारियां कर रखी थीं। शिमला रेलवे स्टेशन पर बाकायदा थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था भी की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed