फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists were thrilled to see the snow covered valleys from Manali to Solang Valley

Manali Snowfall: मनाली से सोलंगनाला तक बर्फ से लकदक वादियां देख पर्यटक हुए रोमांचित, देखें वीडियो

Thu, 29 Jan 2026 04:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jan 2026 04:42 PM IST
सार

मनाली से सोलंगनाला तक के 14 किलोमीटर के दायरे में पर्यटक बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। जगह-जगह बने स्नो प्वाइंट में स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेलों का भी पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists were thrilled to see the snow covered valleys from Manali to Solang Valley
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली का सौंदर्य निखर गया है। मनाली से सोलंगनाला तक के 14 किलोमीटर के दायरे में पर्यटक बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। जगह-जगह बने स्नो प्वाइंट में स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेलों का भी पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। गुरुवार को पर्यटकों ने फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला में भी दस्तक दी। यहां पर जमी लगभग पांच बर्फ की परत में शीतकालीन खेलों ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। मनाली स्थित सोलंगनाला में बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए सैलानी उमड़े पड़े हैं।

विज्ञापन

सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। इस दौरान सैलानियों ने स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर और माउंटेन बाइक का भी आनंद लिया। सोलंगनाला की स्की ढलान सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बनी है। इसके अलावा नेहरूकुंड, पलचान, वशिष्ट चौक, हिडिंबा मंदिर में भी खूब बर्फ है। बर्फ के बीच पर्यटक खेलने का मजा ले रहे हैं। शाम होते ही मनाली के मालरोड़ में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन कारोबारी जय चंद, राजू, बबलू, देवराज ने बताया कि इन दिनों पर्यटकों की अच्छी आमद है। अच्छी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed