फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists turned to the mountains of himachal to get relief from the heat, all the hotels in Manali are packed

Himachal: गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख, मनाली के सभी होटल पैक

Mon, 10 Jun 2024 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 11:23 AM IST
सार

बड़े होटलों में सौ फीसदी तक कमरे बुक हैं। छोटे होटलों में 70 से 90 प्रतिशत तक कमरे पैक चल रहे हैं। इन दिनों रोजाना मनाली में तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists turned to the mountains of himachal to get relief from the heat, all the hotels in Manali are packed
रोहतांग में बर्फ का दीदार करने उमड़े पर्यटक। -संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जून की तपिश से बचने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटक हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। मनाली का पर्यटक सीजन खूब चमक रहा है। बड़े होटलों में सौ फीसदी तक कमरे बुक हैं। छोटे होटलों में 70 से 90 प्रतिशत तक कमरे पैक चल रहे हैं। इन दिनों रोजाना मनाली में तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। अप्रैल और मई में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही थी। अब चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। 

विज्ञापन


इस साल पर्यटन सीजन लंबा चलने की संभावना जताई जा रही है। 20 जून तक मनाली में अच्छी बुकिंग बताई जा रही है। कई होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुट रही है। अधिकतर बड़े होटल पैक चल रहे हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटल लगभग पैक चल रहे हैं। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक जुट रही है। उन्होंने कहा कि 20 जून तक एडवांस बुकिंग है। 

विज्ञापन

शिमला में पर्यटक उमड़ने से जगह-जगह लगा जाम
 प्रदेश की राजधानी शिमला में भी इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इसके चलते सड़कों पर जाम लग रहा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन शिमला-चंडीगढ़ सड़क से शिमला पहुंचे। इसके चलते एनएच पर गाड़ियों की भीड़ रही। कई जगह रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती रहीं। इससे लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। ब्यूरो

वोल्वो भी आ रहीं
मनाली में हर रोज 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार हर रोज 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली में दाखिल हो रहे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed