{"_id":"63bc2d070e8bd87d43711b88","slug":"tourists-throngs-shimla-the-queen-of-hills-in-hope-of-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourist Shimla: हिमपात की आस में पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, लिफ्ट कार पार्किंग पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourist Shimla: हिमपात की आस में पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, लिफ्ट कार पार्किंग पैक
Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
सार
बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
शिमला में उमड़े सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्फबारी की आस में एक बार फिर शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड के बाद सोमवार को भी शहर में सैलानियों की भारी चहल पहल देखने को मिली। हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों का शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर एक बजे पैक हो गई जिसके बाद पार्किंग के एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी सोमवार को पूरा दिन सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रिज पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सैलानी फाहे गिरने का इंतजार करते रहे। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को शहर के होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक रहे।
विज्ञापन
बर्फबारी हुई तो बढ़ेगा कारोबार
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अच्छी बर्फबारी हुई तो सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन