फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists thrilled to see Kakkar Deer roaming on NH

Shimla News: एनएच पर कक्कड़ को घूमता देखकर पर्यटक हुए रोमांचित

Tue, 31 Jan 2023 04:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 04:13 PM IST
सार

राजमार्ग पर तारादेवी के पास आधी रात को कक्कड़ को घूमता देख पर्यटकों सहित स्थानीय लोग रोमांचित हो उठे। हाईवे पर कक्कड़ करीब पांच मिनट तक इधर से उधर घूमता रहा।

विज्ञापन
Tourists thrilled to see Kakkar  Deer roaming on NH
एनएच पर कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारादेवी के पास आधी रात को कक्कड़ को घूमता देख पर्यटकों सहित स्थानीय लोग रोमांचित हो उठे। हाईवे पर कक्कड़ करीब पांच मिनट तक इधर से उधर घूमता रहा। बाद में जंगल की तरफ निकल गया। इस दौरान हाईवे पर आवाजाही कर रहे कुछ लोगों ने कक्कड़ की वीडियो बनाई तथा फोटो खींचे। सोशल मीडिया पर भी कक्कड़ की दस्तक का वीडियो वायरल हो रही है। तारादेवी के पास रात 10:20 बजे चौपाल के रहने वाले संजय वाहन से शोघी से शिमला की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


वह वाहन में अकेले सवार थे। तारादेवी के पास पहाड़ी की ओर से एक क्कड़ अचानक वाहन के आगे आ गया। करीब पांच मिनट तक कक्कड़ सड़क पर चहलकदमी करके दोबारा जंगल की तरफ चला गया। इस दौरान कई अन्य वाहन भी हाईवे पर रुके रहे। वन विभाग के मुताबिक चोटियों पर हुई ताजा हिमपात के बाद जंगली जानवर निचले इलाके में आ जाते हैं। लोगों के मुताबिक कक्कड़ अपने साथियों से भटक गया था और सड़क की तरफ चला आया होगा। बाद में फिर जंगल की तरफ निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed