फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Year Celebration Thousands of tourists reached Shimla long traffic jams Hotels are 70% packed

New Year Celebration: राजधानी शिमला पहुंचे हजारों सैलानी, लग रहा लंबा जाम; न्यू ईयर के लिए होटल 70 फीसदी पैक

Mon, 30 Dec 2024 12:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में न्यू ईयर तक 70 फीसदी एडवांस बुकिंग हो गई है। रविवार सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात के सैलानियों की आवाजाही जारी रही। देर रात तक सैलानियों के आने का सिलसिला चलता रहा। शोघी से लेकर शिमला तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
New Year Celebration Thousands of tourists reached Shimla long traffic jams Hotels are 70% packed
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बर्फबारी के दीदार के लिए हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की आवाजाही जारी है। राजधानी के होटलों में न्यू ईयर तक 70 फीसदी एडवांस बुकिंग हो गई है। एडवांस में ही करीब सभी छोटे-बड़े होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। शिमला शहर के अलावा आसपास के होटलों में भी एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। ज्यादातर होटल अभी से फुल हो गए हैं। रविवार को भी हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शहर में हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के हॉलीडे होम, विली पार्क और पीटरहॉफ होटल में 31 दिसंबर के लिए 80 से 90 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। 

विज्ञापन

रविवार सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात के सैलानियों की आवाजाही जारी रही। देर रात तक सैलानियों के आने का सिलसिला चलता रहा। शोघी से लेकर शिमला तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। तारादेवी, कच्चीघाटी, बैरियर, एमएलए क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल, बस स्टैंड, लिफ्ट होते हुए बेम्लोई, टिंबर हाउस तक जाम लगा रहा। कुफरी से हसन वैली, ढली, संजौली, नवबहार, छोटा शिमला से टॉलैंड तक भी जाम की स्थिति बनी रही। शहर में सभी पार्किंग 90 फीसदी तक फुल चल रही हैं। जाम के कारण लोग वाहनों में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुबह के समय हल्की धूप के साथ तेज ठंडी हवाओं के बीच सैलनियों ने रिज और मालरोड पर खूब मस्ती की। कई सैैलानी बर्फ देखने के लिए कुफरी और नारकंडा के लिए भी रवाना हुए। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि क्रिसमस के बाद हुई बर्फबारी के चलते भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। आगामी 31 दिसंबर तक शहर के 70 फीसदी होटल एडवांस बुक हो चुके हैं। उम्मीद है कि पिछले तीन साल के मुकाबले इस बार होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक पहुंचेगी। उधर, शहर में सैलानियों की लगातार आवाजाही से होटल कारोबारियों और दुकानदारों को काफी फायदा हो रहा है। दुकानदारों ने भी सेल बढ़ाने के लिए डिस्काउंट के ऑफर दे रखे हैं।

विज्ञापन

बर्फबारी के बाद पर्यटकों का राजधानी में आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला प्रशासन के मुताबिक 20 जनवरी तक शहर में पांच लाख वाहनों की आने की उम्मीद है। नववर्ष में पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में शहर में करीब 2 लाख सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इसमें करीब 43 हजार वाहन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राज्यस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित देश के अन्य राज्य के पर्यटक शामिल हैं। 21 से 24 दिसंबर तक ही बाहरी राज्यों से करीब 10,724 हजार वाहन शहर में पहुंचे थे। पिछले पांच दिनों में यह संख्या बढ़कर 30 हजार के पार हो गई है।

शोघी और कुफरी से शिमला के लिए लगे दो घंटे
रविवार को शिमला में सैलानियों के आने का सिलसिला देर रात तक लगा रहा। शोघी इंडस्ट्रियल एरिया से सामान छोड़कर रिंकी दोपहर साढ़े तीन बजे बेम्लोई पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे शोघी बैरियर से शिमला के लिए चले। कच्चीघाटी से लेकर बैरियर तक जाम लगा रहा। चंद मिनटों के सफर को पूरा करने में दो घंटे लग गए। इसी तरह टैक्सी चालक कुनाल को कुफरी से टॉलैंड तक पहुंचने में डेढ़ घंट लग गया। उन्होंने बताया कि हसनवैली, ढली से संजौली तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर, साहिल ने बताया कि जाखू में सैलानियों को घुमाने के बाद नवबहार से लिफ्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed