फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists gathered in Koksar's Baratha on the weekend, enjoyed the snow

लाहौल: कोकसर के बराठा में वीकेंड पर उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच कीं अठखेलियां

Sun, 18 Dec 2022 02:08 PM IST
Krishan Singh रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

कोकसर पंचायत के युवा विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। चंद्राघाटी के जंखर फलोंग के बाद अब घाटी के युवाओं ने बराठा नामक जगह में नया पर्यटन स्थल ढूंढा है। 

विज्ञापन
Tourists gathered in Koksar's Baratha on the weekend, enjoyed the snow
बराठा में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग की सौगात के बाद कोकसर पंचायत के युवा विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। चंद्राघाटी के जंखर फलोंग के बाद अब घाटी के युवाओं ने बराठा नामक जगह में नया पर्यटन स्थल ढूंढा है। अब पर्यटकों को अटल टनल के उतरी छोर के द्वार से 500 मीटर के भीतर बर्फ की मोटी परत पर अठखेलियां करने का मौका मिल रहा है।  यहां सैलानी जीप सफारी से लेकर एटीवी राइडिंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं सैलानी स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग और कुल्लवी परिधान से सुसज्जित होकर फोटोशूट करने का भी मजा ले रहे हैं। खासकर वीकेंड पर यहां भारी संख्या के सैलानी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को भी यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे और साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया।  कुछ ही दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर पर ये वादियों पर्यटकों से और भी गुलजार होंगी। सैलानी अटल टनल रोहतांग के साथ यहां बर्फ के दीदार कर पाएंगे।  दिसंबर माह से घाटी में मौसम सुहावना बना है और सैलानियों की चहल कदमी लगातार बढ़ रही है। गुनगुनी धूप में पर्यटक घाटी की बर्फीली वादियों के नजारे देख रहे हैं। एटीवी संचालक अशोक, ओम प्रकाश, दोरजे एडवेंचर स्पोर्ट्स के संचालक चंदू और छेवांग ने बताया कि कोकसर पंचायत के युवाओं और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने जंखर फलोंग और सिस्सू के शित्ति नाला के बाद बराठा में नया विंटर पर्यटन स्थल खोजा है। यहां सैलानियों को करीब 500 मीटर के दायरे में बर्फ का दीदार हो रहा है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने क्रिसमस और नए साल में पर्यटकों की तादाद और बढ़ने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed