{"_id":"63e5f947dde775799707b065","slug":"tourists-advance-booking-of-hotels-in-shimla-for-valentine-day-week-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड, वेलेंटाइन डे पर बढ़ेगी सैलानियों की आवाजाही, होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड, वेलेंटाइन डे पर बढ़ेगी सैलानियों की आवाजाही, होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू
Fri, 10 Feb 2023 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
वीकेंड के लिए शहर के कुछ बड़े होटलों में 20 से 30 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शहर में अच्छी बर्फबारी होती है तो पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
शिमला में शुक्रवार को बादल छाए रहे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड और वेलेंटाइन डे पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। शहर के होटलों में मौसम को लेकर इनक्वायरी भी बढ़ी है। मौसम के रुख को लेकर सैलानी पूछताछ कर रहे हैं। वीकेंड के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद वीकेंड पर शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार होने वाला है। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच मस्ती करने के लिए सैलानी उत्सुक हैं। बाहरी राज्यों से सैलानी शहर के होटलों में फोन कर मौसम का हाल पूछ रहे हैं। इस वीकेंड के लिए शहर के कुछ बड़े होटलों में 20 से 30 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान अब तक शिमला शहर में अच्छी बर्फबारी नहीं हुई है। इसलिए शहर के पर्यटन कारोबारी भी बर्फबारी को लेकर खासे उत्साहित हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद शिमला में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। शहर में अच्छी बर्फबारी होती है तो पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
हर साल हजारों सैलानी वेलेंटाइन डे मनाने आते हैं शिमला
अगले हफ्ते वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को भी शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। हर साल बड़ी संख्या में सैलानी वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए सैलानी शिमला आते हैं। खासतौर पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रहती है। वेलेंटाइन डे पर शहर के होटलों और क्लब में भी खास कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वेलेंटाइन डे वीक सात फरवरी से शुरू हो चुका है। ऐसे में राजधानी के बाजार पूरी तरह फूलों, गुब्बारों और उपहारों से सज गए हैं।