{"_id":"6162f1e28ebc3e8752256a03","slug":"tourist-shimla-news-sml3867466126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार: वीकेंड पर कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में उमडे़ सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार: वीकेंड पर कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में उमडे़ सैलानी
Sun, 10 Oct 2021 08:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जुन्गा/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, जुन्गा/शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:29 PM IST
सार
स्पीति और किन्नौर जाने वाले टूरिस्ट नारकंडा में स्टे कर रहे हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
शिमला में हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का रुख किया। दोपहर बाद शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर भी सैलानियों की खूब रौनक रही। हालांकि देर शाम बड़ी संख्या में सैलानी लौट गए। रविवार को शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के दौरान शिमला में सैलानियों की आमद में इजाफा होना शुरू हो गया है। रविवार सुबह शिमला कुफरी सड़क पर ढली के पास हसनवैली में टूरिस्टों का खूब हुजूम उमड़ा। एनएच के एक ओर टूरिस्ट वाहनों की कतार और दूसरी और सैलानियों की भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। कुफरी-फागू सड़क पर टारिंग और टूरिस्ट वाहनों के रश के कारण भी दोपहर के समय ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन
सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के आसपास पर्यटन स्थलों के कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। कुफरी में हॉर्स राइडिंग का काम रफ्तार पकड़ रहा है। ऐडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों के पास भी ग्रुप पहुंचना शुरू हो गए हैं। नारकंडा में दिलकश वादियों का लुत्फ उठाने टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। मशोबरा और नालदेहरा में सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। होटल नारकंडा हिल्स के संचालक विक्रांत श्याम ने बताया कि वीकेंड पर नारकंडा के होटलों और होम स्टे में ऑक्यूपेंसी 80 से 100 फीसदी चल रही है।
विज्ञापन
स्पीति और किन्नौर जाने वाले टूरिस्ट नारकंडा में स्टे कर रहे हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक एडवांस बुकिंग चल रही है। कुफरी हॉर्स राइडिंग एसोसिएशन के संयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद कुफरी में वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से घोड़ा संचालकों का कारोबार धीरे-धीरे दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है। कुफरी में करीब एक हजार घोड़े पंजीकृत हैं। 500 से अधिक लोग हॉर्स राइडिंग के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
कुफरी में पार्किंग न होने से पर्यटक परेशान
वीकेंड टूरिज्म के रफ्तार पकड़ने के बाद शिमला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में पार्किंग की समस्या गहरा गई है। सैलानियों की आमद बढ़ते ही कुफरी बाजार से चीनी बंगला तक जाम के कारण समस्या पेश आ रही है। आए दिन लग रहे जाम से आसपास की 9 पंचायतों के लोगों को परेशानी पेश आ रही है। पार्किंग की सुविधा के अभाव में टूरिस्ट अपनी गाड़ियां मुख्य सड़क पर खड़ी कर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। जाम के कारण किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत पेश आ रही है।
किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर का कहना है कि कुफरी सहित अन्य पर्यटक स्थलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं है जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना में शिमला में करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है जबकि शिमला के आसपास के पर्यटक स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने की ओर न तो सरकार न ही जनप्रतिनिधि गौर कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।