फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist in himachal prdaesh 19 thousand vehicles crossed atal tunnel rohtang in last 24 Hours

Himachal News: हिमाचल में पर्यटकों का सैलाब, अटल टनल से 30 हजार वाहन गुजरे

Mon, 26 Dec 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 06:21 PM IST
सार

नववर्ष को लेकर मनाली के होटल पैक चल रहे हैं। पर्यटक वाहनों की भारी आमद के चलते मनाली की सड़कों पर जाम लग रहा है। 

विज्ञापन
tourist in himachal prdaesh 19 thousand vehicles crossed atal tunnel rohtang in last 24 Hours
अटल टनल रोहतांग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले 48 घंटों के दौरान अटल टनल रोहतांग से करीब 30 हजार वाहन गुजरे हैं। क्रिसमस पर पर्यटन नगरी मनाली में हजारों सैलानियों ने दस्तक दी है। पिछले दो दिन में ही एक लाख से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे, जबकि नववर्ष के लिए मनाली के होटल बुक हैं। ऐसे में पर्यटकों के आने का सिलसिला नववर्ष तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


रविवार सुबह 8:00 बजे से सोमवार सुबह 8:00 बजे के बीच अटल टनल रोहतांग में 19,000 वाहन आर-पार हुए। इनमें हिमाचल प्रदेश के 6,120 वाहन अटल टनल से होकर नॉर्थ पोटर्ल पहुंचे। 5,198 वाहन अटल टनल के साउथ पोर्टल से मनाली की तरफ आए। अन्य राज्यों के 4,569 वाहन अटल टनल से नॉर्थ पोर्टल गए, जबकि 3,496 वाहन मनाली की तरफ आए। कुल 10,689 वाहन अटल टनल होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचे।
विज्ञापन


8,694 वाहन साउथ पोर्टल की तरफ मनाली लौटे। पर्यटक वाहनों की भारी आमद के चलते मनाली की सड़कों पर जाम लग रहा है। हालांकि, मनाली में 100 से अधिक जवानों को ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए तैनात किया गया है। बावजूद इसके सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति प्रशासन भी पर्यटकों की आमद को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में ट्रैफिक को सुचारु रखा गया है। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवान अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि वे पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed