फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist enjoy weekend in Shimla 50 percent hotels booking

Shimla News: पर्यटकों की चहल-पहल से मालरोड गुलजार, 40 से 50 फीसदी तक बुक रहे होटलों में कमरे

Mon, 11 Sep 2023 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ और लोअर बाजार पहुंचे।

विज्ञापन
Tourist enjoy weekend in Shimla 50 percent hotels booking
शिमला के रिज मैदान पर सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए हिल्सक्वीन शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा। रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। विदेशों से आए सैलानी भी भारी संख्या में मालरोड की सैर करते नजर आए। इसके अलावा हिमाचल के साथ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी सैलानियों ने शिमला का रुख किया।

विज्ञापन


सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ और लोअर बाजार पहुंचे। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की भारी भीड़ रही। पिछले वीकेंड पर जहां होटलों के कमरे 25 से 30 फीसदी तक बुक रहे। वहीं इस वीकेंड यह संख्या बढ़कर 40 से 50 फीसदी पहुंच गई।
विज्ञापन


पर्यटक कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों की आमद बढ़ने से आपदा में कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल्स क्वीन में धुंध 
मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में धुंध छानी शुरू हो गई है। रविवार को राजधानी में मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह के समय धूप खिली रही, दोपहर को बारिश के बाद शहर धुंध की आगोश में आ गया। दृश्यता बहुत कम हो गई।

एक दिन में सात हजार लोगों ने इस्तेमाल की लिफ्ट
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी सैलानियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। अगस्त में लिफ्ट की स्थिति कोरोनाकाल के समान हो गई थी। सैलानियों की आमद घटने से बीच में कुछ दिनों के लिए बड़ी लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया था।


इस वीकेंड पर एक दिन में सात हजार लोगों ने लिफ्ट से आवाजाही की। शनिवार को सर्कुलर रोड से मालरोड जाने के लिए 4,750 और मालरोड आने के लिए 2,250 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। पर्यटन विकास निगम सुबह 8:00 से रात 10:30 बजे तक लिफ्ट का संचालन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed