फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism Shimla: Queen of hills will be buzzing with tourists on weekends, advance booking starts

पर्यटन शिमला: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रहेगी पहाड़ों की रानी, एडवांस बुकिंग शुरू

Tue, 15 Mar 2022 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 10:51 AM IST
सार

होली मनाने भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। 17 से 20 मार्च तक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिसके लिए सैलानियों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानियों के होली की छुट्टियों में शिमला पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Tourism Shimla: Queen of hills will be buzzing with tourists on weekends, advance booking starts
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर होली की छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार नजर आएगी। होली मनाने भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। 17 से 20 मार्च तक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिसके लिए सैलानियों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानियों के होली की छुट्टियों में शिमला पहुंचने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए भी मैदानी इलाकों के लोग होली की छुट्टियों में शिमला आने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के होटलों में भी इनक्वायरी और एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। कुफरी और नारकंडा में अभी बर्फ भी मौजूद है। मैदानी इलाकों की गर्मी से निकल कर बर्फ में अठखेलियां करने के लिए सैलानी कुफरी और नारकंडा का रुख करने की तैयारी में हैं। होली के दौरान शिमला आने वाली सभी ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है और वेटिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिमला आने वाली लग्जरी बसों में भी तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


होली पर 80 फीसदी ऑक्यूपैंसी की उम्मीद : गोपाल
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि 17 से 20 मार्च तक होली की छुट्टियां पड़ रही हैं। 17 से 19 मार्च तक होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। 20 मार्च को सैलानी लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed