फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism industry affected by coronavirus outbreak in Manali Kullu in Himachal Pradesh

मनाली के पर्यटन सीजन पर कोरोना वायरस का ग्रहण, कम हुई आक्यूपेंसी

Fri, 06 Mar 2020 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Mar 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Tourism industry affected by coronavirus outbreak in Manali Kullu in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश और दुनिया में जहां कोरोना के हाहाकार से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली के कारोबार पर भी इसने ग्रहण लगा दिया है। अप्रैल से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन से पहले कोरोना वायरस ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। न तो मनाली सैलानी घूमने आ रहे हैं और न गर्मियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन


फरवरी से आखिरी सप्ताह से लेकर अभी तक पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो सप्ताह के भीतर होटलों की आक्यूपेंसी 40 से घटकर 25 से 28 फीसदी रह गई है। कोरोना के डर से मनाली के निजी होटलों के साथ पर्यटन निगम के होटलों में पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। होटल रिनेस्ट रिवर कंट्री रिजोर्ट मनाली के मैनेजर रूपेश गौतम ने बताया कि पहले दिल्ली में हुई हिंसा से होटल खाली रहे अब कोरोना वायरस मनाली के पर्यटन पर भारी पड़ गया है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते से कारोबार सुस्त ही चल रहा है। करीब तीन महीने तक चलने वाले मनाली के पर्यटन सीजन के दौरान कोरोना वायरस के चलते विदेशी सैलानियों के कम आने की संभावना है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने बताया कि कोरोना से विदेशी पर्यटकों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed