फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism: Himachal's Kasauli buzzing with tourists, weekend remained dull in Shimla

Tourism: हिमाचल का कसौली सैलानियों से गुलजार, शिमला में फीका रहा वीकेंड

Mon, 22 Apr 2024 10:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 10:50 AM IST
सार

 कसौली में रविवार को होटलों की बुकिंग 70 प्रतिशत रही। वहीं शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या कम रही। 

विज्ञापन
Tourism: Himachal's Kasauli buzzing with tourists, weekend remained dull in Shimla
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

वीकेंड से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। अकेले कसौली में रविवार को होटलों की बुकिंग 70 प्रतिशत रही। वहीं शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या कम रही।  पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अधिक गर्मी होने से पर्यटकों ने पहाड़ी इलाकों का रुख करना शुरू कर दिया है। पर्यटकों के हिमाचल में रुख करने करने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की अधिक आवाजाही हो गई है। अधिकतर पर्यटक कसौली की ओर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों की आवाजाही से कसौली-गढ़खल मार्ग पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। इस कारण जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। गढ़खल बाजार पांच क्षेत्रों से आने वाली सड़कों का केंद्र है, जिससे यहां जाम की स्थिति वैसे ही बनी रहती है। लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थिति और भी विकट हो जाती है। इसके अलावा पर्यटक कसौली के मुख्य बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में टहलते हुए भी दिखाई दिए। वहीं पर्यटक सीजन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। एनएच समेत पर्यटक स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी शिमला में बीते हफ्ते के मुकाबले कम पहुंचे सैलानी
शिमला। राजधानी शिमला में इस वीकेंड पर कम पर्यटक घूमने पहुंचे। इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही है। शिमला में पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कई कारण हैं। लोकसभा चुनावों के कारण भी इस समय बहुत कम लोग घूमने जा रहे है। ज्यादातर पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ होेने की वजह से कश्मीर और मनाली का रुख कर रहे है। कश्मीर में एयर कनेक्टिविटी बेहतर होने के कारण भी जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र में बढोतरी एक बड़ी वजह है। वहीं, शिमला के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से चलने वाले हवाई जहाज कम यात्री क्षमता वाले हैं।

विज्ञापन

शिमला में पर्यटकों की कम आवाजाही के कारण होटल कारोबार और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार प्रभावित हुए हैं। शिमला में चलने वाली लिफ्ट में पिछले सप्ताह के मुकाबले आवाजाही में 30 फीसदी गिरावट आई है। इस समय हिमाचल में ज्यादातर पर्यटक मनाली, लाहौल-स्पीति जा रहे हैं। घोड़ा यूनियन के प्रधान गुलाम दीन बताते हैं कि इस सप्ताह उन्हें बहुत कम काम मिला है। इस सप्ताह उन्हें प्रतिदिन पांच सौ के करीब आमदनी हुई है। उनके घोड़ों को प्रतिदिन 800 रुपयों की डाइट की आवश्यकता होती है। इस समय उनका कारोबार लगातार घाटे में चल रहा है। 

इस सप्ताह सबसे कम पर्यटक शिमला पहुंचे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत के करीब रही है। शिमला के लिए बाहरी राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होना भी इस गिरावट की एक वजह है।  प्रिंस कुकरेजा, प्रधान, होटल एसोसिएशन शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed