फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism: Heat increased in the plains, Himachal's tourist places are buzzing with tourists

Tourism: मैदानों में बढ़ी गर्मी, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

Mon, 31 Mar 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला-धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला-धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

 शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Tourism: Heat increased in the plains, Himachal's tourist places are buzzing with tourists
कुल्लू में सैलानियों ने लिया रिवर राफ्टिंगका आनंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानों में गर्मी बढ़ते ही भारी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर हिमाचल पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। राजधानी शिमला में रविवार को भी सैलानियों का तांता लगा रहा। कार्टरोड से मालरोड को जोड़ने वाली लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रही। रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला से कुफरी और नारकंडा का भी रुख किया।

विज्ञापन

उधर पर्यटन नगरी मनाली में मार्च महीने के अंतिम वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। मनाली से लाहौल तक की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई है। शुक्रवार और शनिवार को मनाली में 2,500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुचे थे। तीन दिनों में करीब 3500 वाहन पर्यटक वाहनों में पर्यटकों ने मनाली का रुख किया, जबकि 120 से अधिक लग्जरी बसों में भी पर्यटकों ने मनाली पहुंचे हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में ऑक्सूपेंसी 50 फीसदी तक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-कदमी बढ़ गई है। इस वीकेंड पर निजी होटलों में करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, पर्यटन विकास निगम के होटल फुल पैक रहे। रविवार को चैत्र नवरात्र के शुरू होने के चलते जिला के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए बाहरी राज्यों से भी पर्यटक पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि वीकेंड पर 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के पर्यटक धर्मशाला पहुंचे।

विज्ञापन

वहीं, पर्यटन विकास निगम धर्मशाला के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर निगम के होटलों में सौ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, डलहौजी में रविवार को साठ प्रतिशत होटलों के कमरे पर्यटकों से पैक रहे। होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह मोनू ने बताया कि इस बार पर्यटन सीजन काफी अच्छा रहने वाला है। पर्यटन सीजन में होटल पूरी तरह पैक हो सकते हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर का कहना है कि मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के बाद वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। नवरात्र के चलते प्रदेश की शक्तिपीठों में दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़े सैलानी
पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न राज्यों के पर्यटक खज्जियार पहुंचे। इसके अलावा जिला भर से भी लोग घूमने के लिए खज्जियार पहुंचे। इसके चलते झील मैदान पर्यटकों से भरा रहा। पर्यटन सीजन 15 अप्रैल से शुरू होगा लेकिन जिस प्रकार से पर्यटकों की भीड़ सीजन शुरू होने से पहले दिखाई दे रही है। उसे देख पर्यटन व्यवसायी यही आस लगा रहे हैं कि इस बार का पर्यटन सीजन काफी अच्छा जाएगा। खज्जियार के स्थानीय लोगों का मुख्य व्यवसाय पर्यटन कारोबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन लोगों को पर्यटन सीजन से होने वाली कमाई से ही पूरे साल भर का खर्च निकालने की आस होती है। खज्जियार में घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग से लेकर पर्यटक पारंपरिक परिधानों में फाेटाग्राफी का आनंद उठा रहे हैं। दिल्ली व गुजराज व बिहार के पर्यटकों की संख्या मौजूदा समय में अधिक पहुंच रही है। आगामी दिनों में अन्य राज्यों से भी पर्यटक खज्जियार घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed