फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism: Christmas holiday package with weekend, tourists turn to Himachal

Himachal Tourism: वीकेंड के साथ क्रिसमस की छुट्टी, सैलानियों से गुलजार हुए हिमाचल के पर्यटन स्थल

Sat, 23 Dec 2023 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 10:25 AM IST
सार

शिमला और मनाली के अलावा कसौली, चायल, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Tourism: Christmas holiday package with weekend, tourists turn to Himachal
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक तो वीकेंड और साथ में क्रिसमस की छुट्टियां। इसके चलते बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। शिमला और मनाली के अलावा कसौली, चायल, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी हुई है। क्रिसमस से पहले शुरू हुआ सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का सिलसिला न्यू ईयर सैलिब्रेशन के बाद जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहने की उम्मीद है। क्रिसमस के लिए पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान विंटर कार्निवाल के लिए शुक्रवार शाम को ही रंगबिरंगी रोशनी से सज गया।

विज्ञापन


सैलानियों ने रिज पर घूमने का जमकर लुत्फ उठाया। मनाली में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस से पहले भारी संख्या में सैलानियों के हिमाचल आने का क्रम शुरू हो गया है। मानसून में आपदा के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। नए साल के जश्न तक हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे।
विज्ञापन


कश्मीरी फूड फेस्टिवल के साथ गजल संध्या का लुत्फ
शिमला के होटल हॉलीडे होम में पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए कश्मीरी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। यहां गजलों के साथ सैलानी कश्मीर के परंपरागत रोगनजोश, गोशताबा, पनीर चमन, हाॅक नदरू कोफ्ता, कहवा का लुत्फ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इन परंपरागत कश्मीरी व्यंजनों के लिए मसाले भी कश्मीर से मंगवाए गए हैं। कश्मीरी व्यंजनों के अलावा सैलानियों को परंपरागत हिमाचली व्यंजन भी परोसने का इंतजाम है। कद्दू का खट्टा, सेपू बड़ी, राजमाह मदरा के अलावा ऑन डिमांड सिड्डू घी परोसने की व्यवस्था की गई है। क्रिसमस से लेकर आगामी न्यू ईयर तक सैलानी इन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला-दिल्ली रूट पर टूरिज्म वोल्वो शुरू
पर्यटन विकास निगम ने दिल्ली-मनाली के बाद शिमला-दिल्ली रूट पर भी वोल्वो सेवा शुरू कर दी है। यह वोल्वो शिमला से दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से शिमला के लिए वोल्वो की रवानगी का समय रात 9:00 बजे तय किया गया है। सुबह 5:30 बजे वोल्वो शिमला पहुंचेगी। वोल्वो में प्रति सीट किराया 952 रुपये तय किया गया है।

क्रिसमस, न्यू ईयर से पहले बढ़ रहे सैलानी: अमित
क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले हिमाचल में सैलानी बढ़ना शुरू हो गए हैं। बर्फ के दीदार के लिए सैलानी उत्साहित हैं। पर्यटन निगम के होटलों में क्रिसमस, न्यू ईयर पार्टी के खास इंतजाम किए हैं। होटल हॉलीडे होम में कश्मीरी फूड फेस्टिवल आयोजित किया है। शिमला-दिल्ली रूट पर वोल्वो शुरू कर दी गई है।- अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम

7 दिन में 38000 पर्यटक वाहन पहुंचे शिमला
बीते एक सप्ताह में शिमला पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच करीब 38000 पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। इस दौरान कुल 1,07,150 वाहनों ने आवाजाही की है। आने वाले दिनों में यह संख्या दोगुनी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed