फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tokyo olympics 2021: boxer ashish chaudhary defeated by china Erbieke Tuoheta

टोक्यो ओलंपिक: देवभूमि के बॉक्सर आशीष ने दिखाया दमखम पर चीन के तुओहेता से हारे

Mon, 26 Jul 2021 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

दूसरे राउंड में आशीष ने आक्रामकता दिखाई तो एर्बीके तुओहेता को रक्षात्मक होना पड़ा। जब राउंड समाप्त होने पर फैसला आया तो अंपायरों ने एक बार फिर से फैसला एर्बीके तुओहेता के पक्ष में ही दिया। जिस पर कमेंटेटरों ने भी हैरानी जताई

विज्ञापन
tokyo olympics 2021: boxer ashish chaudhary defeated by china Erbieke Tuoheta
बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज आशीष चौधरी की हार से हिमाचल में उनके हजारों प्रशंसकों का दिल टूट गया। आशीष की हार से मां दुर्गा देवी के आंसू भी छलक पड़े। हालांकि, दुर्गा देवी का हौसला नहीं डगमगाया है। दुर्गा देवी ने कहा कि बेटा फिर से रिंग में जोरदार वापसी करेगा। भविष्य में आशीष और मेहनत कर देश का नाम रोशन करेगा। दुर्गा देवी ने बताया कि आने वाले समय में आशीष की और मेहनत करने की बात ने जता दिया है कि वो निराश नहीं है। 

विज्ञापन


बल्कि आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर अपना सपना पूरा करेगा। सोमवार को दोपहर तीन बजे आशीष का मुकाबला था। आशीष चौधरी का मैच देखने के लिए माता दुर्गा देवी सहित पूरा परिवार पैतृक गांव जरल में एक साथ मौजूद रहा। जब-जब आशीष चीन के बॉक्सर एर्बीके तुओहेता पर हावी होता तो तालियां बज रही थी। पहले राउंड में आशीष चौधरी पर एर्बीके तुओहेता ने आक्रामक रुख रखा और जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


जब दूसरे राउंड में आशीष ने आक्रामकता दिखाई तो एर्बीके तुओहेता को रक्षात्मक होना पड़ा। जब राउंड समाप्त होने पर फैसला आया तो अंपायरों ने एक बार फिर से फैसला एर्बीके तुओहेता के पक्ष में ही दिया। जिस पर कमेंटेटरों ने भी हैरानी जताई। आशीष के पक्ष में फैसला न आने परिवार निराश हो गया। इससे तीसरा राउंड महज औपचारिकता बनकर रह गया। हालांकि, तीसरे राउंड में भी आशीष ने पूरा दमखम दिखाया। आशीष बेशक हार गए पर परिवार का मनोबल नहीं टूटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राउंड में अंपायरों के फैसले से कमेंटेटर भी हैरान
पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरे राउंड में आशीष ने पूरा दमखम दिखाया। लग रहा था कि वो दूसरा राउंड जीत रहे हैं, लेकिन अंपायरों ने मुकाबला इंटरमीडिएट रखा। अंपायरों के इस फैसले पर कमेंटेटरों ने भी सवाल खड़े किए। मां दुर्गा देवी का कहना है कि भले ही आशीष की ओलंपिक में हार हो हुई है, लेकिन वह निराश नहीं हैं। देश के लिए प्रतिनिधित्व करना ही बड़ी बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed