फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 18 march 2021, two covid positive patient died

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, विद्यार्थियों और सेना भर्ती में शामिल युवाओं समेत 184 पॉजिटिव

Thu, 18 Mar 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 09:02 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना से फिर पकड़ी रफ्तार
  • कांगड़ा जिले के तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत
  • कोरोना सक्रिय केसों की संख्या ़एक हजार पहुंची
  • प्रदेश में 184 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 18 march 2021, two covid positive patient died
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में धीरा के 66 वर्षीय बुजुर्ग व देहरा की 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया।  पांवटा साहिब की पुरूवाला तिब्बती कालोनी में संक्रमण की चपेट में आए 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई है। उधर, प्रदेश में कोरोना वायरस के 184 नए मामले आए हैं। ऊना जिले में 75, कांगड़ा 35, शिमला 19, बिलासपुर 10, हमीरपुर 13, मंडी 10, सोलन 15, सिरमौर पांच, चंबा और कुल्लू में एक-एक नया मामला आया है।

विज्ञापन


ऊना जिले में 41 कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकतर सेना की भर्ती में शामिल हुए युवा शामिल हैं। युवाओं के लिए सेना भर्ती में शामिल होने के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। यह सभी मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में सामने आए हैं। नंगल में बीबीएमबी डीएवी सीसे स्कूल के चार शिक्षकों, दो लैब तकनीशियन सहित सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं नगरोटा सूरियां स्कूल के तीन विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं।  
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 7807 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 7364 की रिपोर्ट निगेटिव और 327 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60207 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1043 हो गए हैं। अब तक 58150 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1001 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 53 , चंबा चार, हमीरपुर 64, कांगड़ा 177, किन्नौर तीन, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 19, मंडी 40, शिमला 120, सिरमौर 129, सोलन 145 और ऊना जिले में 289 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोरेटो कान्वेंट ताराहाल सोमवार तक रहेगा बंद 
 राजधानी शिमला के लोरेटो कान्वेंट ताराहाल की एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियात दो दिन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब स्कूल में सोमवार से ही छात्राएं और स्टाफ कक्षाओं के लिए आएंगे। स्कूल में फिलहाल छठी से आठवीं तक 50 फीसदी छात्राएं और नवीं, दसवीं और बारहवीं की सभी छात्राएं स्कूल में कक्षाओं में आ रही थीं। 


दूसरे डोज लेने के तीसरे सप्ताह बाद डॉक्टर संक्रमित
उधर, जिले के बीटन पीएचसी में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के तीन सप्ताह बाद डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकला है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि एंटीबॉडीज बनने को चार सप्ताह तक का समय लग जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी नियमों का सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed