फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 15 march 2021

CoronaVirus: हिमाचल में तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत, 77 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Mon, 15 Mar 2021 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 11:01 PM IST
सार

  • हिमाचल में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत
  • प्रदेश में कोरोना के 77 नए मामले
  • कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 757 पहुंची

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 15 march 2021
कोरोना पॉजिटिव-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। बुजुर्ग को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उसे नाहन के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। मंडी के सुंदरनगर की 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। संक्रमित महिला को आईजीएमसी रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं ऊना के हरोली उपमंडल की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई है। महिला बीते नौ मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसने उपचार के दौरान रविवार रात को दम तोड़ दिया। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 77 नए मामले आए हैं। ऊना जिले में 22, कांगड़ा 16, सोलन 17, हमीरपुर पांच, बिलासपुर पांच, कुल्लू दो, शिमला चार, मंडी दो, सिरमौर दो और चंबा में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन


ऊना में  छह प्रशिक्षु नर्सों के अलावा चलोला स्कूल की छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव निकली है।  उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 5296 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 5031 की रिपोर्ट निगेटिव और 205 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59750 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 757 हो गए हैं। अब तक 57982 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 997 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 44 , चंबा दो, हमीरपुर 45, कांगड़ा 135, किन्नौर एक, कुल्लू 20, मंडी 28, शिमला 65, सिरमौर 140, सोलन 116 और ऊना जिले में 161 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed