फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   To walk with Congress state president Pratibha singh push and shove among the workers, factionalism came to th

Mandi News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा के साथ चलने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, गुटबाजी आई सामने

Wed, 05 Apr 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 07:09 PM IST
सार

 मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के राज्य स्तरीय देवता मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन
To walk with Congress state president Pratibha singh push and shove among the workers, factionalism came to th
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के राज्य स्तरीय देवता मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मेले की आखिरी जलेब में प्रतिभा के साथ चलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी सामने आई। कार्यकर्ताओं में पहले कहासुनी हुई और फिर धक्कामुक्की हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने प्रतिभा को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को सड़क किनारे बने एक अस्थायी खोखा मार्किट के बाहर एक बेंच पर बैठना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पानी पिलाया।

विज्ञापन


बुधवार को रामलीला मैदान से देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह शोभायात्रा की अगुवाई कर रहीं थीं। तभी शहर के मुख्य बाजार में पार्टी कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह के साथ चलने को लेकर एक-दूसरे से उलझ पड़े। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मुक्के बरसा दिए। विवाद बढ़ता देख प्रतिभा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच मेला मैदान तक पहुंचाया। नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह बाली भी उनके साथ थे। इस मामले पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बैठक आयोजित करने के बाद इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सरकार में हर कार्यकर्ता को मिलेगा मान सम्मान: प्रतिभा
मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकास के साथ जोगिंद्रनगर में भी कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देकर लाभान्वित किया था। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बुधवार को जोगिंद्रनगर पहुंचीं सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उन्हें प्रदेश सरकार में मान सम्मान में कोई कमी नहीं रखेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास होगा। जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी लाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पार्टी हित में काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। बुधवार को पुलिस थाना चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद पर फूल बरसाकर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के साथ पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, जिला महासचिव व तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने सांसद का स्वागत किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रामलाल वालिया, पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने भी सांसद से मुलाकात कर क्लब की उपलब्धियों व मांगों को ध्यान में लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed