{"_id":"5ebd3dc8a041f753cc59fc2d","slug":"to-make-merit-of-10th-and-12th-toppers-papers-will-be-checked-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं की मेरिट बनाने को दो बार चेक होंगे सौ टॉपरों के पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं, 12वीं की मेरिट बनाने को दो बार चेक होंगे सौ टॉपरों के पेपर
Fri, 15 May 2020 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 May 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए प्रदेश में पहली बार एक नया प्रयोग किया जा रहा है। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट बनाने को टॉप सौ विद्यार्थियों के पेपर दो बार जांचे जाएंगे। मेरिट को लेकर कोई शंका न रहे, इसलिए यह फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा बोर्ड और शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से वीरवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि दसवीं की सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं पर नए रोल नंबर लगाकर शिक्षकों को जांचने को भेज दिया है। दस दिनों के भीतर पेपर जांचने को कहा है। जून के पहले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसी तरह बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं भी जांचने को भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
भूगोल का पेपर लॉकडाउन समाप्त होते ही लिया जाएगा। जून में ही बारहवीं कक्षा का परिणाम निकालने के प्रयास हैं। वोकेशनल और कंप्यूटर साइंस विषय में प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक आ चुके हैं। इन विषयों में असेसमेंट आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन