{"_id":"5ee62f4370c5b105377734ec","slug":"timetable-of-bus-routes-will-be-seen-on-hrtc-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की वेबसाइट पर दिखेगी बस रूटों की समयसारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम की वेबसाइट पर दिखेगी बस रूटों की समयसारिणी
Sun, 14 Jun 2020 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अब एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए लोगों को रूट और समयसारिणी की जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो जाएगी। कौन सी बस कितने बजे किस जिले में जाएगी, इसका पता वेबसाइट पर चल जाएगा। सोमवार से निगम की वेबसाइट एचआरटीसीएचपी डॉट कॉम पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय शिमला से विभिन्न जिलों में भेजी जा रही बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में सवारियों में 26 फीसदी औसतन बढ़ोतरी हुई है। आईएसबीटी में कुल्लू, मंडी, मनाली, स्योह, हमीरपुर आदि क्षेत्रों में गई बसों में यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
जबकि, कोरोना संक्रमण के कारण पहले लोग बसों में कम सफर कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने बसों में 60 फीसदी सवारियों को बैठने की आदेश जारी किए है। कोरोना के चलते बसों में सवारियां कम हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने प्रदेशभर में रूटों को क्लब किया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। लोग बसों में सफर करने लग गए हैं।
विज्ञापन