{"_id":"6263a5fc0d35d8619c2a0572","slug":"tiffin-bomb-found-from-village-of-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना के सिंगा में कुएं से टिफिन बम बरामद, एक युवक गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना के सिंगा में कुएं से टिफिन बम बरामद, एक युवक गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित
Sat, 23 Apr 2022 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)/नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)/नवांशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:59 PM IST
सार
नवांशहर पुलिस ने ऊना जिले के हरोली उपमंडल के सिंगा गांव में शनिवार को कुएं से एक टिफिन बम बरामद किया। टिफिन बम छिपाने के आरोप में सिंगा के युवक अमनदीप को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पंजाब पुलिस की टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की नवांशहर पुलिस ने ऊना जिले के हरोली उपमंडल के सिंगा गांव में शनिवार को कुएं से एक टिफिन बम बरामद किया। टिफिन बम छिपाने के आरोप में सिंगा के युवक अमनदीप को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। यह मामला पंजाब के जिला रोपड़ के थाना नूरपुरबेदी की चौकी कलवां में पिछले दिनों किए गए बम धमाके से जुड़ा हुआ है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ऊना से यह तीसरी गिरफ्तारी है। आरोपियों से इससे पहले एक विदेशी पिस्टल और 10 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में की गई पत्रकार वार्ता में एसएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे। वहां बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ही बम धमाका किया गया था। रिंदा ने इसके लिए तीन लाख रुपये भेजे थे। ऊना के सिंगा गांव का रहने वाला मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार सन्नी (वर्तमान निवासी निझ्झर चौक खरड़) से पुलिस ने एक विदेशी पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कुएं में टिफिन बम छिपाने के आरोप में पकड़ा गया अमनदीप सन्नी का चचेरा भाई है। अमनदीप ने बताया कि सन्नी ने ही उसे यह सामान छिपाने के लिए दिया था। कुलदीप ने अपने साथी शुभकर्ण सिंह (निवासी गांव मजारी थाना नंगल), रोहित उर्फ बल्लू (निवासी गांव सिंगा, थाना हरोली जिला ऊना) और एक अन्य साथी नवांशहर निवासी जिवितेश सेठी की मदद से चौकी कलवां में बम धमाका करवाया था। एसएसपी ने बताया कि कुलदीप 2020 में लुधियाना म्यूनिसिपल चुनाव में हत्या के मामले में भी नामजद था और भगोड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की टीम डीएसपी नवांशहर की अगुवाई में सुबह पांच बजे सिंगा पहुंची थी। उनके साथ डीएसपी अनिल पटियाल व टाहलीवाल चौकी प्रभारी भी मौजूद थे। पंजाब पुलिस अमनदीप को गिरफ्तार कर सिंगा-दो के प्राथमिक स्कूल ले गई। इसी स्कूल के समीप बंद पड़े एक कुएं से अमनदीप की निशानदेही पर टिफिन बम बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रथम आईआरबीएन के कमांडेंट आईपीएस विमुक्त रंजन व एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर मौके पर पहुंचे और पंजाब पुलिस के साथ मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के घर की भी तलाशी ली है। अमनदीप इस पूरे मामले में खुद को अनजान बता रहा है।
ऊना के सिंगा में टिफिन बम बरामदगी के मामले में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। इसमें कुल्लू ब्लास्ट के कनेक्शन की भी जांच होगी। एसआईटी के अध्यक्ष पहली आईआरबी के कमांडेंट विमुक्त रंजन हैं। ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान और कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के सदस्य होंगे। कुल्लू में हुए विस्फोट पर 29 जनवरी, 2022 को एफआईआर दर्ज हुई थी। एफआईआर कुल्लू थाना में दर्ज है।