फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama said- I hope to live for 30-40 more years

Dalai Lama: 'उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जिंदा रहूंगा', उत्तराधिकारी के एलान की अटकलों पर बोले दलाई लामा

Sat, 05 Jul 2025 01:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैक्लोडगंज(धर्मशाला)
अमर उजाला नेटवर्क, मैक्लोडगंज(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

 अपने उत्तराधिकारी की घोषणा के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अगले 30-40 साल तक जीवित रहने की उम्मीद करते हैं। 

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama said- I hope to live for 30-40 more years
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा ने शनिवार को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अगले 30-40 साल तक जीवित रहने की उम्मीद करते हैं। शनिवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य दलाई लामा मंदिर, त्सुगलागखांग में अपने 90वें जन्म दिवस से पूर्व दीर्घायु प्रार्थना समारोह में बोलते हुए दलाई लामा तेंजिन ग्योत्सो ने कहा कि उन्हें स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है।

विज्ञापन



तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा, 'बहुत सारी भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि हमने अपना देश खो दिया है और हम भारत में निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन यहीं मैं लोगों को काफी लाभ पहुंचाने में सक्षम रहा हूं। जो यहां धर्मशाला में रह रहे हैं। मैं जितना संभव हो सके लोगों को लाभ पहुंचाने और उनकी सेवा करने का इरादा रखता हूं।'

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को केक कटेगा, दलाई लामा अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे
बता दें तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्योत्सो के 90वें जन्मदिवस पर मैक्लोडगंज में आज से दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे और अन्य लोग मुख्य तिब्बती मंदिर और दलाई लामा के निवास स्थान में मौजूद हैं।।  मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।  शनिवार सुबह बौद्ध मठ में दलाई लामा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।  सुबह 8:00 बजे शुरू हुई इस प्रार्थना सभा में दलाई लामा खुद माैजूद रहे। रविवार को केक कटेगा और दलाई लामा अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे। 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई को मनाया जाता है। करीब 48 देशों से बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले और दलाई लामा के हजारों अनुयायी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हैं। हालांकि, सिक्कम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी धर्मशाला आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।

विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने पर जताई खुशी
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने पर खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई, जबकि रविवार को उनका 90वां जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि वह दलाई लामा के 90वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए हैं। दुनिया भर से भक्त यहां आए हैं और मुझे खुशी है कि मैं भी इसमें शामिल हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed